संदेश

भूत का घर

चित्र
ये कहानी है मध्य प्रदेश के भिंड जिले की जहाँ मेरी फ्रेंड और उसका परिवार रहता था   ये कहानी उसने मुझे साल 2015 में सुनाई थी जब हम साथ में पढ़ा करते थे।  तब वो बहुत परेशान हुआ करती थी क्यूंकि उस समय लगभग हर रोज़ उसके घर में कोई ना कोई घटना हो ही रही थी। हमारे दोस्तो में भी हर कोई उसकी बातो पर विश्वास नहीं करता था और उसकी बातों को "पब्लिसिटी  स्टंट" कह कर हंसी उड़ाया करते थे । मेरी इस सहेली का नाम शिवानी शर्मा है और वो मेरे साथ कॉलेज में पढ़ती थी। साथ रहने के दौरान मुझे ये बात उसने बताई की उसके घर में कुछ अजीब हो रहा है।  कुछ सालों पहले उसके चाचा जी की ऐक्सिडेंट में मौत हुई थी , उसके कुछ महीनों बाद उनके बेटे की और ऐसे ही घर के कई सदस्यों की मौत ऐक्सिडेंट में ही हो रही थी। इस बात को कुछ लोग इत्तेफ़ाक़ तो कुछ इसे किसी आत्मा का प्रकोप बता रहे थे , वजह जो भी थी वो शिवानी और उसके परिवार के लिए बहुत ही दुख देने वाली थी। आखिर क्यों हो रहा था ऐसा? जिस समय उसने मुझे ये बताया था उस समय उसके बड़े भैया का भी ऐक्सिडेंट हुआ था ठीक उसी तरह जैसे घर के बाकी सदस्यों का हुआ था।...

"भानगढ़ " एक भयानक तज़ुर्बा

चित्र
नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको भारत की एक ऐसी रहस्यमयी जगह के बारे मैं बताना चाहती हु जो रहस्य के संसार में चर्चा का बहुत ही गर्म विषय है।  कहते है इस दुनिया के अलावा भी एक दुनिया ऐसी है जिसको इंसानी आँखें देख नहीं सकती लेकिन महसूस ज़रूर कर सकती है।  ये रूहानी संसार इतना रहस्यमयी है की आज हर कोई इसके बारे में जानना चाहता है लेकिन हाथ लगती है सिर्फ असफलता या "एक भयानक तज़ुर्बा ": भारत की उन्ही रहस्यमयी जगहों में से एक है "भानगढ़" नाम सुनते ही कईयों के रौंगटे खड़े हो जाते है लेकिन कही न कही मन में एक सवाल कौंधता रहता है : की आखिर है क्या ये "भानगढ़ " :भानगढ़ के इतिहास और उसके बारे में होती ा रही चर्चाओं ने मुझे भी अपनी और खींचा और मैं चली गयी राजस्थान के अलवर क पास बसे या यूँ कहे "उजड़े" गाँव में।   शुरुआत में मैंने सुनी सुनाई किसी बात पर यकीं न करने ka मन  बना लिया क्युकी मै एक शिक्षित और शहरी लड़की हूँ जो मुझे इन बातों पर यकीं करने की इजाज़त नहीं देता।  इसके पहले मैं आपको अपनी कहानी बताऊँ, आइये देखते है भानगढ़ के बारे मै क्या कहानी प्रचलित है  कहाँ है भानगढ़  ...